नैनीताल झील में पर्यटकों ने जान जोखिम में डाल झील में की मौज मस्ती, जमकर चले लात घुसे- वीडियो आया सामने हुआ चलान -VIDEO

ख़बर शेयर करें

नैनीताल झील में नियमों का उल्लंघन कर जान जोकि में डालकर पर्यटकों द्वारा नौकायन करने का मामला लगातार सामने आ रही है पुलिस के कार्रवाई के बाद भी पर्यटक इस हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं मल्लीताल पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बोट स्टैंड के पास कुछ पर्यटकों और नाव चालकों के मध्य झगड़ा हो रहा है। जिस सूचना पर थाना मल्लीताल से पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो वहां मौजूद नाव चालक भानू बोरा द्वारा बताया की उसने कुछ पर्यटकों को पैडल वाली नाव चलाने को दी थी, जिनके द्वारा बीच झील में जाकर अपनी लाइफ जैकेट उतार दी थी, जब चालक द्वारा उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे बहस करने लगे जिस पर नाव चालक ने उनकी वीडियो बना ली।

जब पर्यटक थोड़ी देर बाद बोट स्टैंड पर बोट जमा करने आये तो चालक द्वारा उन्हें भविष्य में इस प्रकार के कृत्य न करने और अपने आपको जोखिम में न डालने हेतु हिदायत दी गई। जिस पर पर्यटकों और नाव चालक के बीच कहा सुनी हो गई। जिसके पश्चात नाव चालक और पर्यटकों को थाना मल्लीताल लाया गया। थाने आकर पर्यटकों द्वारा नाव चालक से माफी मांगने पर नाव चालक द्वारा उक्त सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नही चाहने की बात कही गई। तत्पश्चात पुलिस द्वारा पर्यटकों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया और उन सभी पर्यटकों को हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

सभी आगंतुकों से अपील की गई है कि पर्यटन स्थलों में प्रवास और भ्रमण के दौरान कृपया पर्यटन स्थलों की मर्यादा को बनाए रखें और अनुशासित होकर विचरण करें। अनाधिकृत रूप से कानून को हाथ में लेकर नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें