उत्तराखंड में जली हुई कार में मिला महिला का कंकाल,युवक पर हत्या के बाद महिला को कार सहित जिंदा जलाने का संदेह,-VIDEO

उत्तराखं में पर्यटक के नाम पर मौज मस्ती के बाद कई बार आपराधिक घटनाएं भी सामने आ रही है जली हुई कर में महिला का कंकाल मिला है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है मामला उत्तराखंड के चमोली जनपद ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक कार जली हुई मिली। कार के अंदर से एक महिला का कंकाल भी मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। यह घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के साथ मौजूद युवक फरार बताया जा रहा है। प्रथमदृष्टया युवक पर ही हत्या के बाद युवती को कार सहित जिंदा जलाने का संदेह जताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बीती शनिवार को कर्नाटक नम्बर की मारुति रिट्ज कार में एक युवक और युवती घूमते हुए दिखाई दिए थे। शुक्रवार को भी यह कार ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में लोगों को घूमती हुई दिखाई दी थी।
पुलिस के अनुसार यह कार बंगलुरु में निवासी एक व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है। देर रात हुई घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला के साथ घूम रहा पुरुष लापता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे