उत्तराखंड: बस हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला सीसीटीवी वीडियो आया सामने… टक्कर के बाद बस पलटी बच्चे समेत दो की मौत, 14 घायल-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बस और लोडर ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान लोडर सड़क से नीचे पलट गया, जबकि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। वहीं बच्चे समेत दो की मौत हो गई है।

Ad

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे बस विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी। सहसपुर थाना इलाके के विकासनगर क्षेत्र में सिंघनीवाला शिमला बाईपास पर हादसा हुआ। बस और लोडर के बीच भिड़ंत हुई है। लोडर सड़क से नीचे पलटा है, जबकि बस सड़क पर पलटी है। हादसे में दो की मौत हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति और एक बच्चा शामिल है। 14 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस देहरादून आइएसबीटी से विकासनगर के लिए जा रही थी, तभी बीच रास्ते में सिघंनीवाल के पास बस की लोडिंग वाहन से टक्कर हो गई. बस में अधिकतर स्कूली बच्चे थे. हादसे के बाद ड्राइवर बस को काबू नहीं कर पाया और बस पलट गई.

इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी. आसपास मौजूद लोग तुरंत बस तरफ दौड़े, ताकि अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा सके. साथ ही कुछ लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने घायलों को तत्काल बस से निकालकर पास के हॉस्पिटल में भिजवाया. एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने भी ग्राफिक एरा अस्पताल में जाकर बस हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें