लालकुआँ मे काँग्रेस ने आयरन लेडी इन्दिरा गाँधी और लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को किया याद

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- कांग्रेस ने सरदार बल्लभ भाई पटेल और इन्दिरा गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया नमन ।
नगर काँग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल और इन्दिरा गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण कर याद किया ।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने कहा कि लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार बल्लभ भाई पटेल और आयरन लेडी के नाम से विख्यात भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दिरा गाँधी को हमेशा याद करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संदेश दिया जायेगा । पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने अपने शासनकाल मे कई एतिहासिक कार्य किये है जैसे 1965 की लड़ाई में भारत से अलग देश बंगालादेश बनाया, किसानों के लिये 71 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया, बैंको का राष्ट्रीयकरण सहित कई एतिहासिक कार्य किये गये वही सरदार बल्लभ भाई पटेल ने हमेशा मजदूर हितों की बात करते हुए देश की अखंडता को बनाये रखने की बात कही है ऐसे महान विभूतियों से हमे प्रेरणा लेनी चाहिये ।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, चेयरमैन लालचन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, वरिष्ठ नेता जीवन कब्डवाल, नगर महामंत्री गुरदयाल मेहरा, रवि शंकर तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार