ब्रेकिंग लालकुआँ : धू-धू कर जली कार, चालक ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- लालकुआँ मे बीच सड़क पर चलती कार बनी आग का गौला कार सवार ने भागकर बचाई जान ।
आज दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई गनीमत रही की कार सवार चालक रामपुर निवासी फारूख अली ने कूदकर जान बचाई । कार में आग लगने का कारण तकनिकी खराबी बतायी जा रहा है । आज ग्राम बिलेज इमरती पोस्ट खेमपुर तहसील स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी फारूख अली पुत्र शब्बीर अली का कार्य बहेड़ी मे चल रहा है कुछ दिन से कार मे खराबी आ रही थी जिसे लेकर चालक हल्द्वानी पाल निशान कार सर्विस सेन्टर लेकर जा रहा था कि लालकुआँ के निकट डिपो नम्बर चार के पास पहुँचते ही कार में तकनिकी खराबी आ गई जिसके बाद चालक कुछ समझ पाता आग धू धू कर जलने लगी जिसके बाद चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई ।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन वाहन को सूचना दी जिसके बाद सेंचुरी पेपर मिल से पहुँचे अग्निशमन वाहन ने आग पर काबू पाया ।
फिलहाल कोई भी हताहत नही है वही कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच करते हुए वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार