हल्द्वानी में दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एचएम का छात्र की डूबने से हुई मौत परिवार में कोहराम

हल्द्वानी: गौला नदी के अमृतपुर में दोस्तों के साथ नहाने गए एचएम की छात्र की डूबने से मौत हुई है. बताया जा रहा कि मृतक छात्र लाल कुआं का रहने वाला है. घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है.
जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय गब्दा निवासी देवकीनंदन भट्ट के 19 वर्षीय पुत्र भुवन भट्ट अपने पड़ोस के दोस्त दीपक फुलारा समेत चार मित्रो के साथ भारी गर्मी को देखते हुए शुक्रवार को स्कूटी से रानीबाग भीमताल स्थित गौला नदी के अमृतपुर में नहाने गए चारों मित्र नदी में खूब नहा रहे थे इसी दौरान भुवन भट्ट तैरता हुआ 100 मीटर आगे निकल गया और गहरे पानी में संतुलन बिगड़ जाने के चलते वह डूब गया जब तक उसके मित्र उसे ढूंढते हुए गहरे पानी तक पहुंचे तो वह पूरी तरह पानी में डूब चुका था उसे निकाल कर दोस्तों ने स्थानीय लोगों की मदद से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दी.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्ज में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर परिजनों को सौप है. देर शाम जैसे ही शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया. परिवार वालों के मुताबिक भुवन भट्ट ने हल्द्वानी से एचएम किया था, वह भीमताल नौकरी के सिलसिले में गया था और आज घर वापस आकर दोस्तों के साथ अमृतपुर नहाने गया और हादसे का शिकार हो गया भुवन की मौत से उसके माता-पिता और बड़े भाई बबलू का रो रो कर बुरा हाल है. शनिवार उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
फिलहाल पुलिस चारों छात्रों से पूछताछ कर रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO