धामी सरकार का बड़ा फैसला इन कर्मचारियों को मिलने जा रहा पुरानी पेंशन का लाभ

देहरादून: उत्तराखंड सरकार राज्य के 13 अशासकीय महाविद्यालयों में पुरानी पेंशन से वंचित शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इनको पुरानी पेंशन देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों से ऐसे शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों का विवरण मांगा है।
प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से बुधवार को इस बाबत सभी कॉलेजों के प्रबंधन और प्राचार्य को पत्र भेजा गया है। इन अशासकीय कॉलेजों में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक और कर्मचारी हैं जो एक अक्तूबर 2005 से पहले की विज्ञप्ति के आधार पर चयनित हुए हैं। लेकिन उनकी नियुक्ति इसके काफी बाद हुई, ये लोग पुरानी पेंशन स्कीम के दायरे से बाहर हैं। लेकिन अब जल्द ही इनको पुरानी पेंशन स्कीम में जोड़ा जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO