हल्द्वानी में सात साल की बच्ची से घर में घुसकर दरिंदगी, खेत में मिली बेहोश,फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
हल्द्वानी :शहर के नीलियम कॉलोनी क्षेत्र में सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात की घटना सामने आई है. बच्ची बुधवार सुबह खेत में बेहोशी की हालत में मिली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है. साथी पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है.
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह रात में बच्ची के साथ सो रही थीं, लेकिन सुबह नींद खुलने पर बच्ची बिस्तर से गायब थी.बच्ची के मुँह और शरीर पर कई जगह निशान हैं, परिवार द्वारा तत्काल पुलिस को सूचित किया गया. बच्ची का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का रहने वाला है.जो हाल में हल्द्वानी के नीलियम कॉलोनी में रहकर बटाई में खेतीबाड़ी का काम करता है.फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है.
बताया जा रहा है कि मां के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी इस घटना को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं.
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है अपहरण की धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की गई है.
जांच में जो भी रिपोर्ट सामने आएगी उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO