हल्द्वानी:वनभूलपुरा में पथराव-उपद्रव मामले में चार नामजद समेत 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: रविवार देर रात हल्द्वानी की बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर से दंगे की भेंट चढ़ाने की साजिश की गई जहां दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर पथराव और उपद्रव हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने किसी तरह से घटना पर काबू किया.
वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में रविवार रात दो समुदाय में हुए पथराव और उपद्रव के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत कुल 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Ad

पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है.
वनभूलपुरा थाने में दरोगा मनोज कुमार ने मामले में उपद्रवियों के खिलाफ तहरीर दी है.
पुलिस के जांच पड़ताल में सामने आया है कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के बिलाली मस्जिद के पीछे रहने वाला मो. शावेज दूसरे पक्ष के साथ गालीगलौच कर रहा था जिस कारण दूसरे पक्ष के गांधीनगर निवासी
10-15 अज्ञात लोगों ने मो.शावेज को पीट दिया.इसके बाद दूसरे पक्ष के अन्य 10-15 लोगों मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया.

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी मो.शावेज, सिद्धार्थ, अमन व सलीम उर्फ भइया समेत 30 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है.तीन को गिरफ्तार कर लिया है.अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि रविवार देर रात हुए पथराव में जो लोग भी शामिल है उनके सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है. फरार चल रहे आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें