उत्तराखंड:ऋषिकेश एम्स पहुंचे CM योगी, अपनी मां व रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों का जाना हाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स में भर्ती किया गया है। वहीं, आज सीएम योगी भी अपनी मां से मिलने के लिए एम्स पहुंचे। एम्स में करीब आधा घंटा मां सावित्री देवी से हाल-चाल पूछने के बाद योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का हाल-चाल पूछने गए। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक घायलों का हाल-चाल पूछा, उसके बाद वह अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को कुछ दिन पहले आंखों में परेशानी हुई थी, इसके बाद उन्हें जांच के लिए ऋषिकेश एम्स लाया गया था. यहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती किया और संबंधित टेस्ट किए. सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने एम्स पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी.
बता दें कि सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।
बता दें कि सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार