हल्द्वानी के गौलापार में मां की गला रेतकर हत्या के मामले में बेटा दोषी करार 24 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

2019 को हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के उदयपुर रैक्वाल क्यूरा में बेटे द्वारा दराती से वार कर मां का सिर धड़ से अलग कर उसे मौत के घाट उतारने वाले बेटे को कोर्ट ने दोषी पाया है।
प्रथम अपर जिला सत्र नैनीताल न्यायाधीश प्रीतू शर्मा की अदालत ने पूरे मामले में अभियुक्त को बुधवार 24 नवंबर को सजा सुनाएगी। अदालत के फैसले के बाद सुनवाई के लिए जेल से लाए गए अभियुक्त को फिर से जेल भेज दिया गया है।
डीजीसी फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने कोर्ट को बताया कि सात अक्टूबर 2019 को उदयपुर रैक्वाल क्यूरा फार्म चोरगलिया मां का सिर धड़ से अलग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसी दिन मृतका जैमती देवी के पति सोबन सिंह निवासी ग्राम उदयपुर रैक्वाल गौलापार द्वारा चोरगलिया थाने में बेटे डिगर सिंह कोरंगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
अदालत में गवाहों ने बयान दर्ज कराए कि जब सोबन सिंह के मकान के समीप से गुजर रहे थे तो देखा कि डिगर सिंह अपने घर के आंगन में मां जैमती देवी की गर्दन पर दराती से वार कर रहा था। एक हाथ से सिर के बाल पकड़े हुए थे। जैमती देवी के चिल्लाने पर उसकी बहू नैना कोरंगा मौके पर आई, तब भी डिगर सिंह अपनी माता जैमती देवी की गर्दन पर वार कर रहा था। पूरे मामले में आरोपी को न्यायालय द्वारा 24 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार