हल्द्वानी: रामपुर रोड में कार और ट्रक की भिड़ंत 4 घायल
हल्द्वानी :रामपुर रोड टांडा जंगल एस मोड़ के पास मंगलवार देर रात ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बागेश्वर निवासी चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है जबकि ट्रक चालक मौके से फरार है।
बताया जा रहा है कि बागेश्वर का रहने वाला एक परिवार स्विफ्ट कार से रुद्रपुर की तरफ जा रहे थे। टांडा जंगल एस मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी कार में महिला सहित सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अपनी निजी कार से एसटीएच भेजा घायलों में बागेश्वर जिले के मोहल्ला गैरकाफली निवासी भूपेंद्र सिंह असवाल बहादुर सिंह और उनकी पत्नी पार्वती और कार चालक दिल्ली के विश्वास पार्क राजापुरी द्वारिका निवासी राजेश मित्तल शामिल हैं। अस्पताल में राजेश और भूपेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत