एक मिस कॉल में 37 वर्षीय पत्नी हुई पराई हुई 22 वर्षीय आशिक संग मिल पति को पिलाया शराब –जाने फिर क्या हुआ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया अब धीरे-धीरे परिवार के बीच की दूरियां भी खत्म कर रहा है । ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आई है जहां मंडावली में महज एक मिस कॉल से हुई दोस्ती के बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सुरेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी पूरे मामले में पुलिस पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

Ad


। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद हेमा (37) व प्रेमी सचिन (22) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक 43 वर्षीय सुरेश परिवार के साथ मंडावली की रेलवे काॅलोनी में किराए के मकान में रहता था। परिवार में हेमा के अलावा 15 और 13 साल के दो बच्चे हैं।

सुरेश गाजीपुर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। पत्नी घरेलू सहायिका है। सुरेश और हेमा के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था।

करीब ढाई साल पहले हेमा के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। हेमा ने गलत नंबर कहकर फोन काट दिया, लेकिन इसके बाद फोन का सिलसिला थमा नहीं। मथुरा निवासी सचिन अक्सर हेमा से बातचीत करने लगा। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद सचिन मथुरा से दिल्ली हेमा से मिलने के लिए आने लगा।

यहां आने के बाद सुरेश की वजह से उसे हेमा से मिलने में दिक्कत होती थी।ऐसे उसने हेमा से सुरेश को रास्ते से हटाने के लिए कहा हेमा भी इसके लिए तैयार हो गई साजिश के तहत हेमा ने सबसे पहले सचिन को घर के पास एक किराये का कमरा दिलवाया। चार दिसंबर की रात के पति को जमकर शराब पिलाई। जब सुरेश नशे में चूर हो गया तो उसने सचिन को घर बुलाया सचिन ने उसका मुंह पकड़ा और हेमा लात-घूंसों से उस पर हमला करती रही।

दोनों ने पर्दे और चुन्नी से गला भी दबा दिया। जब सुरेश की मौत हो गई तो वह उसे हादसा बनाने के लिए एलबीएस अस्पताल ले गई। यहां उसने पति के शराब पीकर घर आने की बात कही, लेकिन शक होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।इसके बाद पुलिस ने पहले बुधवार को हेमा को पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने पत्नी हेमा और प्रेमी सचिन को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें