देहरादून-(बड़ी खबर) बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर, बोर्ड परीक्षा में भी अब लागू किया जाएगा अब यह सिस्टम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं में फेल होने वाले छात्रों को पास होने के लिए अंक सुधार करने का मौका दिया जाएगा। या यह कहें की पेपरबैक सिस्टम बोर्ड परीक्षाओं में भी लागू होगा सूत्रों के अनुसार विद्यालय शिक्षा बोर्ड रामनगर ने अंक सुधार परीक्षा के खाके को शिक्षा निदेशालय को सौंप दिया है। मीडिया में छपी रिपोर्ट भी बताती है हाई स्कूल में किन्ही दो विषयों पर पेपर बैग और इंटर में केवल एक विषय पर बैक आने वालों को अंक सुधार परीक्षा का मौका मिलेगा।

Ad

इसके अलावा कॉलेज के छात्र छात्राओं के लिए खबर है कि डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र यदि परीक्षा में आए नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे तो उनको भी कॉपी देखकर मूल्यांकन की संतुष्टि कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी छात्रों को यह अवसर देगी उच्च शिक्षा विभाग छात्रों को यह सुविधा भी देने जा रहा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएंगी।
वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली उत्तराखंड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी और अप्रैल 2023 तक चलेंगी. फरवरी 2023 में 10वीं-12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।

ढाई लाख से ज्यादा छात्र देंगे उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बैठक के बाद निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि इस बार 2 लाख 59 हजार 340 परीक्षार्थी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 में बैठ सकते हैं. इनमें हाईस्कूल के 1 लाख 32 हजार 104 और इंटरमीडिएट के 1 लाख 27 हजार 236 परीक्षार्थी शामिल हैं।

1333 परीक्षा केंद्र तैयार
साथ ही उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं को लेकर पूरे प्रदेश में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षाएं नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें