ईयरफोन लगा रेलवे ट्रैक पर गाना सुनना हुआ जानलेवा, काठगोदाम -दिल्ली शताब्दी ट्रेन से कटकर हुई मौत

ईयरफोन पर लगाकर मोबाइल पर गाना सुनना एक युवक को भारी पड़ गया है काठगोदाम से दिल्ली जा रही शताब्दी ट्रेन की रुद्रपुर में चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हुई है मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रुद्रपुर पुलिस के मुताबिक दिनेशपुर वार्ड 9 निवासी 28 वर्षीय वरुण डिवाइन पार्क रुद्रपुर में ठेकेदारी करता था। बताया जा रहा है कि रविवार रोज की भांति ही डिवाइन पार्क आया। इसके बाद शाम चार बजे के आसपास वह वापस घर को जा रहा था इस दौरान छतरपुर और शांति विहार कालोनी के बीच रेलवे ट्रैक के पास से वह कान में एयरफोन लगाकर मोबाइल पर गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक के सहारे जा रहा था इस दौरान वह शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह देख आसपास के लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुत्र के मौत की खबर सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे