हल्द्वानी :हैड़ाखान का प्रेमी युगल जहर खाकर दी जान युवती की शादी कहीं और तय होने पर उठाया दोनों ने आत्मघाती कदम

नैनीताल तहसील के दूरस्थ स्युड़ा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम और राजस्व पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । प्रेमी युगल का हल्द्वानी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है पूरे मामले में पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
नैनीताल तहसील क्षेत्र में हैड़ाखान इलाके में राजस्व पट्टी रौंसिल में स्युड़ा गांव है। यहां गांव में ही ढाबा चलाने वाले 25 वर्षीय हीरा सिंह के पास की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी। बीती रात दोनों ने दुकान में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब दुकान नहीं खुली तो हीरा के पिता ने धक्का देकर दरबाजा खोला, देखा तो दोनों के शव पड़े थे।
सूचना पर पट्टी पटवारी और काठगोदाम पुलिस शव को हल्द्वानी भेजा है जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है।
पुलिस के मुताबिकमौके पर से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें स्वेच्छा से आत्महत्या की बात लिखी गई है। सुसाइड नोट काठगोदाम पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO