असहनीय प्रताड़ना का मैसेज भेज हल्द्वानी की विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

हल्द्वानी :पारिवारिक विवाद के बाद हल्द्वानी की रहने वाली विवाहिता मायके रामपुर रोड लोक विहार कालोनी में जहर का सेवन कर लिया जहां गंभीर हालत में राममूर्ति बरेली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हुई है पूरे मामले में बरेली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है वहीं मृतका का आज रानी बाग स्थित चित्रशाला घाट पर अंतिम संस्कार किया ।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के आरटीओ रोड, निवासी 32 वर्षीय चंद्रा जोशी का विवाह रामपुर रोड स्थित लोक विहार निवासी और पेयजल निगम में सहायक अभियंता पद पर तैनात युवक से 2010 में हुआ था। मृतिका के दो बच्चे हैं।
बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को चंद्रा ने पारिवारिक विवाद के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजनों ने उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे श्रीराम मूर्ति अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया था जहां उसकी मौत हुई है।
मृतका चंद्रा के पिता ने बताया कि घटना से पहले उसने अपने भाई को वाट्सएप के माध्यम से वाइस व वीडियो मैसेज भेजे थे। जिसमें वह परेशान हो चुकी हूं, अब नहीं सह सकती कह रही थी जिसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे