उत्तराखंड:डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल

स्कूटी डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलाबकोटी के पास एक शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे सुधीर बिष्ट निवासी रविग्राम ज्योतिर्मठ पत्नी ललिता (28) के साथ ज्योतिर्मठ की तरफ आ रहे थे। कोतवाली ज्योतिर्मठ के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि स्कूटी सवार आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक कर रहे थे कि इसी दौरान वे अचानक डंपर की चपेट में आ गए।
डंपर ललिता को घसीटते हुए काफी आगे चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक पोखरी, चमोली निवासी गौरव को हिरासत में ले लिया। स्कूटी सवार सुधीर बिष्ट को हल्की चोटें आई हैं। सुधीर प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सीएचसी ज्योतिर्मठ भिजवाया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,