हरिद्वार: देश की नामी महिला ज्योतिषाचार्य से हरिद्वार में दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार :देश की जाने मानी टैरो कार्ड रीडर महिला ज्योतिषाचार्य के साथ हरिद्वा में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पूरे मामले में मुंबई में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे को घटना स्थल हरिद्वार कोतवाली को ट्रांसफर किया है।

Ad


घटना जून वर्ष 2020 की बताई गई है। महिला ज्योतिषाचार्य की का आरोप है कि शराब के नशे में धुत ज्योतिषाचार्य के परिचित बिजनेस मैन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।पुलिस के मुताबिक घटना जून माह 2020 की है, जब महाराष्ट्र की रहने वाली टैरो कार्ड् रीडर ज्योतिषाचार्य अपने परिचित फरीदाबाद हरियाणा के बिजनेस मैन के साथ जून 2020 में हरिद्वार आई थी जहा मायापुर क्षेत्र में होटल में दो कमरे बुक किए गए थे। आरोप है कि रात को शराब के नशे में धुत होकर उसका मित्र बिजनेसमैन ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह शादी का झांसा देता रहा आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार फरीदाबाद में भी दुष्कर्म किया।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसका मित्र अब उसका वीडियो वायरल करने का धमकी दे रहा है। महिला मुंबई की जानी-मानी टैरो कार्ड रीडर है महिला पहले से ही शादीशुदा है। पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें