नैनीताल: हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे बड़े वाहनों के लिए हुआ बंद दो गांव के पास सड़क टूट खाई में समाई( देखें VIDEO) एसएसपी ने लोगों से की अपील

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल: पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात लोगों के लिए मुसीबत बन रही हैं ज्योलीकोट कर्णप्रयाग मार्ग बंद होने के बाद अब काठगोदाम नैनीताल हाईवे दो गांव डॉन बॉस्को स्कूल के पास सड़क टूटकर कर खाई में समा जाने से हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाले बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Ad

पुलिस प्रशासन किसी तरह से छोटे वाहनों का संचालन इस रूट से कर रहा है। एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक लोग पहाड़ों पर नहीं जाए साथी नैनीताल जाने वाले बड़े वाहनों के लिए रूट प्लान तैयार कर अब उनको कालाढूंगी रामनगर मोहान होते हुए नैनीताल भेजा जा रहा है।


Don Bosco School (डॉन बॉस्को स्कूल)* ज्योलीकोट के पास क्षतिग्रस्त होने के कारण कुमाऊं परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों (अल्मोड़ा, बागेश्वर पिथौरागढ़) को जाने वाले बड़े मालवाहक वाहनों का यातायात डायवर्जन बाया रामनगर मोहान बैरियर होते हुए भेजा जायेगा। चूंकि भीमताल रोड़ पहले से ही भूस्खलन के कारण एवं ज्योलीकोट मार्ग वीरभट्टी पुल के पास मलवा आने के कारण बंद है।


अतः सम्मानित जनता से अनुरोध है, कि उक्त मार्ग पूर्ण रूप से खुलने तक यातायात डायवर्जन में नैनीताल पुलिस का सहयोग करने का कष्ट करें।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें