हल्द्वानी:नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, इस तरह से दिया घटना का अंजाम

हल्द्वानी: किशोरी को बहलाफुसला कर भागकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है.
लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि हल्दूचौड़ निवासी एक महिला ने पुलिस में दी तहरीर में कहा था कि उसकी नाबालिक बेटी घर से लापता है पूरे मामले में पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल की तो सामने आया कि बिंदुखाता निवासी युवक नाबालिग को बहलाफुसला अपने साथ भगाकर ले गया है. पूरे मामले में नाबालिग की ढूंढ खोज के लिए पुलिस की टीम गठित की गई. जहां नाबालिक को बरामद किया गया. मेडिकल जांच पड़ताल और किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया .
जहां कोतवाली लालकुआं में पंजीकृत मुकदमे में धारा 64/351(2)/126(2)/78(1)(I)/308(2) पास्को BNS के तहत मुकदमे में वृद्धि कर आरोपी बिन्दुखत्ता लालकुआ को गोला नदी किनारे रोड से गिरफ्तार किया है .
मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजा हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार