उत्तराखंड:नाबालिग बनी माँ,पिता को खुशियों की जगह जाना पड़ा जेल, जाने पूरा माजरा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां ऋषिकेश में किराए पर रहने वाले एक युवक को पिता बनने पर खुशी का इजहार करने की जगह जेल जाना पड़ा। दरअसल युवक की पत्नी के नवजात के जन्म देने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि वो नाबालिग है। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO

दरअसल मूलरूप से रोहतास बिहार के रहने वाले युवक ने 16 साल की नाबालिग से शादी की। शादी के बाद युवक अपनी नाबालिग पत्नी को लेकर ऋषिकेश मेहनत मजदूरी करने के लिए आ गया। कुछ समय बाद युवक की पत्नी गर्भवती हो गई। प्रसव पीड़ा होने पर युवक पत्नी को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां बीते दिन युवक की पत्नी ने नवजात को जन्म दिया। डॉक्टर ने जब नवजात की डिटेल रजिस्टर में अंकित करने के लिए युवक और उसकी पत्नी का आधार कार्ड चेक किया तो युवक की पत्नी 17 वर्षीय नाबालिग निकली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO

डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग के साथ शादी करने के आरोप में युवक के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। जच्चा और बच्चा परिजनों के पास है। बता दें कि हमारे देश में शादी की उम्र लड़की के लिए कम से कम 18 वर्ष और लड़के के लिए कम से कम 21 वर्ष तय की गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें