हल्द्वानी:छह साल पहले संग जिने-मरने की कसमें खाईं, एक साथ छोड़ी दुनिया, दंपती ने किया था प्रेम विवाह
साथ जीने और करने की कसम की दास्तान कालाढूंगी क्षेत्र से आया है जहां शनिवार रात गड़प्पू पुलिस चौकी के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गड़प्पू पुलिस चौकी के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोहित और प्रियंका ने छह साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। दोनों ने संग जीने मरने की कसमें खाई थीं, लेकिन उन्हें क्या पता कि सिर्फ छह साल में ही दोनों एक हादसे का शिकार हो जाएंगे। बताया जाता है कि दोनों की कोई संतान नहीं थी। प्रियंका का मायका नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में बताया जा रहा है जबकि मोहित दिल्ली में टैक्सी चलाता था। उनका एक घर कालाढूंगी में पोस्ट ऑफिस के पास वार्ड दो में भी है
दुर्घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुई जिसकी सूचना राहगीरों ने करीब 11:00 बजे गड़प्पू चौकी में पुलिस को दी। इसके बाद करीब 11:30 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि 12:05 बजे पुलिस ने दोनाें को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों में चर्चा रही कि यदि दोनों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश
हल्द्वानी में अजीबोगरीब चोरी: 8 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसा अधेड़; आंगन से चुराए महिलाओं के कपड़े CCTV में कैद हुई करतूत-VIDEO