हल्द्वानी:आंचल स्टैण्डर्ड “शक्ति“ दूध अब नए हरे पैंकिग के साथ
लालकूआ। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा स्टैण्डर्ड दूध अब हरे पौली पैक में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा तथा इसके साथ जल्द ही पर्यावरण संरक्षण हेतु आंचल पौलीथीन वापसी योजना चलाई जायेगी।
उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा द्वारा बताया कि एफ.एस.एस.आई. मानको के चलते नैनीताल जनपद सहित पूरे प्रदेश में आंचल स्टैण्डर्ड “शाक्ति“ दूध अब लाल पौली पैक के स्थान पर हरे पौली पैक में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा। पुराने पोली स्टॉक के चलते अभी एक लीटर पैकिंग साइज का स्टैण्डर्ड दूध लाल रंग के पौली में ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध करया जा रहा है। आंचल दूध की पैकिंग कलर को लेकर उपभोक्ताओं में किसी तरह की कोई भ्रान्ति न हो इसलिए संघ प्रबन्धन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
वही श्री बोरा ने कहा कि ने कहा कि पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र ही जनपद में आंचल दूध पौलीथीन वापसी योजना चलाई जायेगी जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बाजार में बढते व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आंचल ब्रान्ड का अधिकाधिक प्रचार प्रसार भी होगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO