हल्द्वानी: नशे की इंजेक्शन ओवरडोज से युवक की मौत घर का इकलौता चिराग बुझा खंडहर में मिला शव
हल्द्वानी में नशे के इंजेक्शन के ओवरडेज से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। शुभ नामक 23 वर्षीय युवक की लाश पीलीकोठी स्थित खंडहर में मिली। पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा कि युवा के घर का इकलौता चिराग था।
बताया जा रहा है कि कुसुमखेड़ा हरीपुर नायक भूमिया विहार फेस 2 निवासी किराए पर रहने वाली महिला अपने 23 वर्षीय बेटे शुभ और दो बेटियों के साथ रहती है। वह घरों में काम करके अपना गुजर बसर करतीं हैं। महिला की दो बेटियां व एक बेटा है। 23 वर्षीय बेटा शुभ दोनों बहनों में सबसे छोटा था। शुभ दिल्ली में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह अपने घर हल्द्वानी आया था। शुभ बृहस्पतिवार को घर से घूमने गया था जहां बृहस्पतिवार शाम तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई तो बृहस्पतिवार शाम को उसका शुभ अचेत अवस्था मे पीलीकोठी स्थित खंडहर में मिला।
आनन फानन में शुभ को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दे। डॉक्टर ने बताया कि शुभ की चार घंटे पहले ही मौत हो चुकी है। शुक्रवार को मोर्चरी में शुभ का पोस्टमार्टम कर शव स्वजन को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि शुभ नशे के इंजेक्शन था आदी था। गुरुवार को दोस्तों के साथ घर से निकला था जहां उसकी लाश मिली है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शुभ के शरीर में इंजेक्शन के निशान दिखाई दे रहे हैं। प्रथम दृष्टिया नशे का ओवरडोज हो सकता है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO