हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत
हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद चालक मय वाहन के फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। घटना की सूचना मिलने पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए।स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी तरह लोगों ने मृतक के परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।
रामनगर का है जहां सड़क हादसे में दो घरों का चिराग बुझ गया. बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवक उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के रहने वाले है.
मंगलवार 17 मार्च को रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई के पास काशीपुर निवासी 19 साल के रोशन प्रीत और 19 साल के ही जातियों दीप सड़क हादसे का शिकार हो गए. दोनों युवक कुंडेश्वरी क्षेत्र में स्कूल वैन चलाने का काम करते थे.
रामनगर इलाके में छोई गांव के पास हुआ हादसा:बताया जा रहा है कि दोनों किसी वाहन का पाटर्स लेने के लिए मोटरसाइकिल से हल्द्वानी जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में छोई गांव के पास अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. कार टक्कर से बाइक सामने चल रहे टेंपो से जा भिड़ी. इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसके अलावा टेंपो ड्राइवर मोहम्मद असलम निवासी गूलरघट्टी रामनगर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस अज्ञात कार सवार की तलाश में जुटी:इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम हॉस्पिटल पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी. अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,