हल्द्वानी:बोतल में पेट्रोल नहीं दिया तो पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, जमकर चले लात घुसे CCTV आया सामने,-VIDEO

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर रोड के पास एक पेट्रोल पंप में बोतल में पेट्रोल ना देने पर कर्मचारियों के साथ स्कूटी सवार कुछ युवकों ने जमकर मारपीट की। मारपीट की घटना का वीडियो पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है जहां रामपुर रोड के पास एक पेट्रोल पंप में स्कूटी सवार कुछ युवक पेट्रोल लेने पहुंचे उनके द्वारा पेट्रोल पंप के कर्मचारी से बोतल में पेट्रोल देने को कहा गया जिस पर कर्मचारी ने भारत सरकार की गाइडलाइन का जिक्र करते हुए पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक आग बबूला हो गया जिसके बाद युवकों ने कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की।जिसका सीसीटीवी फुटेजअब वायरल हो रहा है फिलहाल पेट्रोल पंप के मालिक द्वारा पुलिस को इस विषय में तहरीर दी गई है
और कार्रवाई की मांग की गई है।वहीं पेट्रोप पंप संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को मांग पुलिस और प्रशासन से की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,