हल्द्वानी:महिला को रील बनाना पड़ा भारी,गौला नदी के तेज बहाव में बही हुई मौत-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: काठगोदाम क्षेत्र में एक महिला गौला नदी के तेज बहाव में बह गई. महिला की नदी में बहने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस ने महिला की तलाश की जहां महिला का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया. बताया जा रहा है कि मृतक महिला फिरोजाबाद की रहने वाली है जो काठगोदाम स्थित अपने किसी रिश्तेदारी में आई थी

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

जहां नदी में खड़ा होकर फोटो वीडियो बना रही थी इस दौरान अचानक भारी मात्रा में पानी आने से बह गई.
बताया जा रहा है कि महिला काठगोदाम बैराज से आगे रेलवे लाइन को जाने वाली नहर की ओर बहते हुए पानी में फोटोग्राफी और वीडियो शूट करने के लिए पानी में उतरी इसी दौरान पानी का तेज बहाव महिला को बहा ले गया. महिला को पानी में बहता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ और जल पुलिस मौके पर पहुंची.महिला को खोजने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन काफी देर बाद महिला का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर शीशमहल के पास मिला .फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

बताया जा रहा है कि महिला का नाम शिवानी है जो फिरोजाबाद की रहने वाली है और 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी जहां उसका एक बच्चा भी है महिला अपने किसी रिश्तेदारी में काठगोदाम क्षेत्र में आई थी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें