हल्द्वानी:महिला को रील बनाना पड़ा भारी.गौला नदी के तेज बहाव में बही हुई मौत-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: काठगोदाम क्षेत्र में एक महिला गौला नदी के तेज बहाव में बह गई. महिला की नदी में बहने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस ने महिला की तलाश की जहां महिला का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया. बताया जा रहा है कि मृतक महिला फिरोजाबाद की रहने वाली है जो काठगोदाम स्थित अपने किसी रिश्तेदारी में आई थी जहां नदी में खड़ा होकर फोटो वीडियो बना रही थी इस दौरान अचानक भारी मात्रा में पानी आने से बह गई.
बताया जा रहा है कि महिला काठगोदाम बैराज से आगे रेलवे लाइन को जाने वाली नहर की ओर बहते हुए पानी में फोटोग्राफी और वीडियो शूट करने के लिए पानी में उतरी इसी दौरान पानी का तेज बहाव महिला को बहा ले गया. महिला को पानी में बहता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ और जल पुलिस मौके पर पहुंची.महिला को खोजने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन काफी देर बाद महिला का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर शीशमहल के पास मिला .फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि महिला का नाम शिवानी है जो फिरोजाबाद की रहने वाली है और 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी जहां उसका एक बच्चा भी है महिला अपने किसी रिश्तेदारी में काठगोदाम क्षेत्र में आई थी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग