हल्द्वानी: हाईवे पर आया हाथियों का झुंड मचाया तांडव,-देखे VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :पिछले एक सप्ताह से एक दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का झुंड यहां लालकुआं बरेली रोड स्थित आईओसी डिपो से लेकर बच्चीधरमा तक पूरी रात तांडव मचा रहा है, शाम लगभग 8 बजे उक्त हाथियों का झुंड टांडा के जंगल से हाईवे 109 क्रॉस करते हुए आइओसी डिपो की ओर आ जाता है, जो कि खुले आम पूरे क्षेत्र में चहल कदमी करते हुए लोगों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है,

Ad

उक्त हाथी ग्रामीणों से बिल्कुल भी डर नहीं रहे हैं, वहीं हाथी के पास से चार एवं दो पहिया वाहन गुजर रहे हैं जिसका हाथियों पर कोई असर नहीं हो रहा है, आज 19 सितंबर की शाम को ही हाथियों का झुंड यहां हाईवे क्रॉस कर आईओसी डिपो के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा, उसके बाद उक्त झुंड ने बबूर गुमटी वाले रेलवे क्रॉसिंग से भी जमकर चहल कदमी की,

गुमटी क्षेत्र के लोगों ने हाथियों के साथ में जमकर मस्ती की, तथा उन्हें खूब दौडाया, इस दौरान हाथियों ने भी ग्रामीणों को जमकर दौडाया, हाथियों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद हैं जो की कभी भी कोई दुर्घटना घटित कर सकते हैं उक्त हाथियों का झुंड रेलवे लाइन में भी जमकर चहल कदमी कर रहे हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें