हल्द्वानी:पत्नी को कमरे में सिपाही संग देख पति के उड़े होश,बाहर से लगा दिया ताला, जाने फिर क्या हुआ

हल्द्वानी:पति ने पत्नी को सिपाही के साथ कमरे में देख पति के होश उड़ गए फिर क्या पति ने बाहर से कमरे में ताला लगाकर पुलिस को बुलाने मेडिकल पुलिस चौकी पहुंच गया लेकिन उससे पहले पत्नी ने फोन कर किसी को बुलाकर बाहर से ताला तुड़वाकर सिपाही को फरार कर दिया फिर क्या पति-पत्नी में जमकर हंगामा हुआ मामला थाने और मजिस्ट्रेट तक पहुंचा फिलहाल पूरे मामले में किसी तरह से कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है
लेकिन मजिस्ट्रेट के सामने पति पत्नी ने बयान दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित के मुताबिक उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी उसके दो बच्चे हैं पत्नी एक चिकित्सालय में काम करती है बताया कि बुधवार को दुकान से कुछ सामान लेने घर पहुंचा तो दरवाजा और खिड़कियां बंद थीं उसने कई आवाज लगाई लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला 20 मिनट बाद पत्नी ने दरवाजा खोला तो वह कपड़े समेटते हुए बाहर आई उसने अंदर देखा तो एक व्यक्ति पुलिस की आधी वर्दी में मौजूद था इस पर वहां हंगामा हो गया.
इससे पहले कि सिपाही बाहर निकल पाता पति ने उसे कमरे में ही बंद कर बाहर से ताला लगा दिया. इसके बाद वह शिकायत लेकर मेडिकल चौकी पहुंच गया. जब तक वह पुलिस को लेकर घर पहुंचता है इससे पहले महिला ने एक व्यक्ति की मदद से दरवाजे पर लगा ताला तुड़वा दिया और पुलिसकर्मी को भगा दिया जब मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खुला था. पूछताछ में पता चला कि अंदर जो सिपाही था वह कालाढूंगी में तैनात है.
फिर क्या पति-पत्नी में हंगामा खड़ा हो गया. हंगामा खड़ा करते हुए पति पत्नी दोनों मेडिकल पुलिस चौक की पहुंचे पीड़ित पति ने पुलिस पर ही आरोपी पुलिसकर्मी को मौके से भगा देने का आरोप लगाया. इस दौरान पुलिस ने पीड़ित पति से तहरीर देने को कहा लेकिन पति ने पुलिस में तहरीर नहीं दी.
हल्द्वानी कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि हंगामा देखते हुए महिला के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समझ बयान करा दिए गए हैं पति की ओर से तहरीर नहीं मिली है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में अभी तक किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद ही मुकदमा दर्ज पर आगे की जांच की जाएगी. फिलहाल घटना चर्चा का विषय बना हुआ है बताया जा रहा है कि अस्पताल में काम करने वाली महिला का पति कारोबारी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO