बागेश्वर उपचुनाव से पहले CM धामी ने किया पूर्व विधायक चंदन राम दास को किया याद, रैली को किया संबोधित, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट होने वाले उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित किया. सीएम धामी ने बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उनके पति और बागेश्वर सीट से विधायक रहे चंदन राम दास को भी याद किया. इस दौरान उन्होंने चंदन राम दास को श्रद्धांजलि भी दी.

बुधवार को ऐतिहासिक नुमाइश खेत मैदान में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शिलान्यास के साथ ही लोकार्पण किए जा रहे हैं। एक वर्ष के भीतर गरीबों को तीन सिलेंडर दिए गए। एक लाख 81 हजार लोगों को लाभ मिल रहा है। भाजपा ने महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है। आंदोलनकारियों को आरक्षण दिया जा रहा है। छात्रवृत्ति मिल रही है। पर्यटन की नई नीति बनी है। मानस खंड की यात्राएं शीघ्र प्रारंभ होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी, इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचना

बागेश्वर को खोली में स्टेडियम दिया है, जिसकी डीपीआर तैयार है। रोडवेज डिपो बन गया है और पेट्रोल पंप का निर्माण हो रहा है। खोली में 100 बेड का अस्पताल बन रहा है। पेयजल की समस्या का समाधान हुआ है। जेठाई, कौसानी, मंडलसेरा, खरेही, तरमोली में पेयजल योजनाएं बनाई हैं। पचना, रामपुर, घिरतोली, कोठूं, अणां, बिलौना समेत आठ लिफ्ट योजनाएं बनी हैं। किसानों को सिंचाई का पानी मिल रहा है। 100 सड़कों पर डामरीकरण हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवे पर कार पलटने से दो उधम सिंह नगर निवासी दो दोस्तों की मौत

बागेश्वर उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भेज जारी कर दिया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के
इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री,, सांसद, मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा बागेश्वर सीट के उपचुनावों को बड़े अंतर से जीतने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:अग्निकांड में दो पशुओं की मौत एक गाय झुलसी काश्तकार पर टूटा दुखों का पहाड़-देखे-VIDEO

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें