हल्द्वानी: धूमधाम से मनाई जाएगी भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136 वीं जयंती: गोपाल सिंह रावत-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 10 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी. पंत जयंती को धूमधाम मनाने के लिए सरकार के साथ-साथ पंत जयंती संयोजक के कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुट गए हैं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती के मुख्य संयोजक गोपाल सिंह रावत ने बताया कि 10 सितंबर को भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी.
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में भ्रमण कार्यक्रम चल रहा है जिसके तहत कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जयंती के प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार और जयंती के प्रदेश सह प्रभारी मन्नू भट्ट के नेतृत्व में जगह जगह तैयारियों को लेकर बैठक की जा रही है. उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में पंत जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है. पूरे प्रदेश में जगह-जगह जयंती के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है.
गोविंद बल्लभ पंत का जन्म 10 सितम्बर, 1887 उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के खूंट नामक गाँव में हुआ था उनके के पिता का नाम मनोरथ पन्त था.
गोविंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी थे उनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 27 मई, 1954 तक रहा इसके बाद में वे भारत के गृहमंत्री भी बने भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और जमींदारी प्रथा को खत्म कराने में उन्होने महत्वपूर्ण योगदान दिया था.
भारत रत्न का सम्मान उनके ही गृहमन्त्रित्व काल में शुरू किया गया था। इसके बाद में यही सम्मान उन्हें 1947 में उनके स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान देने, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के गृहमंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा भारत रत्न से नवाजा गया था गया था.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार