हल्द्वानी:पति का क्रियाकर्म कर जब महिला घर लौटी तो घर का नजारा देख उड़े होश, जानें मामला
हल्द्वानी: एक महिला के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा है पहले महिला अपने पति को खोया उसके बाद अब चोरों ने महिला के घर को खंगाल महिला को कंगाल कर दिया.बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा पुलिस चौकी स्थित राजेंद्र नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 10 दिसंबर को उनके पति का देहांत हो गया था.अंतिम संस्कार व अन्य कार्यों के लिए वह बच्चों के साथ पति के मूल गांव उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित खतौली गई थीं.
शुक्रवार को जब वह मुजफ्फरनगर से हल्द्वानी अपने घर लौटीं तो घर के मेन गेट पर ताला लगा था जबकि अंदर के ताले टूटे मिले. महिला ने बताया कि घर के अलमारी में रखें सोने के जेवरात के साथ-साथ अन्य सामान और करीब 40 हजार रुपये चोर चुरा कर अपने साथ ले गए हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की जहां पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर घर में पिछले हिस्से के दीवार से दाखिल होते हुए दिखाई दे रहा है .
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है महिला के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO