हल्द्वानी: छुट्टी आने पर फौजी पति पत्नी की करता है पिटाई पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा.. जानिए क्या है कारण

ख़बर शेयर करें

काठगोदाम थाने क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने फौजी पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप है कि पति जब भी छूट्टी आता है उसके साथ मारपीट करता है। पूरे मामले में पुलिस ने पत्नी के तहरीर पर फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। काठगोदाम कैनाल रोड निवासी महिला ने अपने फौजी पति पर मारपीट कर उत्पीड़न आरोप लगाया है।

महिला ने दर्द देते हुए कहा है कि पति जब भी छुट्टी से घर पर आता है तो बेवजह उसके ऊपर शक कर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता है पूर्व में भी इस मामले को लेकर महिला हेल्पलाइन में समझौता हो चुका है उसके बावजूद भी पति आदत से बाज नहीं आता है ।

महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 3 अगस्त को भी पति ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बची गई। पति अब उसे तलाक देने की धमकी देता रहता है। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया की महिला के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें