हल्द्वानी: नोटों से भरा बैग समझ उच्चको ने बाइक से लेखपाल का बैग उड़ाया अब चढ़े पुलिस के हत्थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :शनिवार देर शाम रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खड़े लेखपाल की बाइक से बैग उच्चको ने नोटों से भरा बैग समझ लिए थे पुलिस ने पूरे मामले में चोरी करने वाले दो आरोपियों शहाबुद्दीन निवासी टांडा रामपुर और असफाक हुसैन निवासी इन्द्रानगर हल्द्वानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad


पुलिस के अनुसार पचुवाखेड़ा चोरगलिया निवासी पवन चन्दोला रामनगर तहसील में सर्वे लेखपाल के पद पर तैनात हैं। 7 अगस्त शनिवार की शाम रामपुर रोड स्थित अमरद्वीप होटल के पास पेट्रोल पंप अपने किसी साथी का इंतजार कर रहे थे इस दौरान स्कूटी सवार दो युवक उनके बाइक में टंगी बैग और बाइक में लगी चाभी को अपने साथ ले गए ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

बताया जा रहा है कि लेखपाल उस दौरान बाइक के पास ही कुछ दूरी पर खड़े थे। बैग को चोरों द्वारा ले जाते हुए देख उन्होंने उनके स्कूटी के नंबर को नोट कर लिया जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


बैग में एक लैपटॉप और कार्यालय से सम्बन्धित दस्तावेज और ₹700 पड़े थे। पूरे मामले में टीपी नगर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन को जेल भेजने की कार्रवाई की है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें