Haldwani Violence: बनभूलपुरा हिंसा में पत्थरबाज बुर्काधारी महिलाएं पुलिस की रडार पर,जल्द होगी कार्रवाई-देखे-VIDEO

हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के लिए हल्द्वानी पुलिस लगातार यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में दबिश दे रही है। साथ ही अब्दुल मलिक की प्रॉपर्टी को भी पुलिस कुर्की करने की तैयारी कर रही है।
महिलाओं द्वारा किए गए हमले का पथराव का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है.
बीती 8 फरवरी गुरुवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा और नमाज स्थल को हटाने गई नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम पर बुर्काधारी महिलाओं ने भी पत्थरबाजी की थी। बुर्के की आड़ में महिला दंगाइयों ने भी महिला पुलिस कर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी की, जो की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। इसे पुलिस बड़े सबूत के रूप में लेकर चल रही है।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ महिलाएं पुलिस कर्मियों पर पत्थर मारते हुए देखी जा रही हैं। ऐसी कई महिलाओं को पुलिस चिन्हित कर रही है। डाटा सर्विलांस के जरिए भी उनके ऊपर नजर रखी जा रही है कि इस हिंसा में उनको और इस घटना में उपद्रव को किसने भड़काया। उनके पास हथियार या पेट्रोल बम कहां से आए। इसकी जांच भी की जा रही है। पुलिस जल्द ही बड़ी गिरफ्तारी करेगी।
सरकारी कार्य में बाधा डालना और पुलिस पर किसी तरह का भी हमला करना बड़ा अपराध है। हल्द्वानी हिंसा में बुर्के वाली महिलाओं की फुटेज नैनीताल पुलिस के हाथ लगी है। इस वीडियो के सामने आने से इस तरह की महिलाओं का सच भी समाज और प्रशासन के सामने आ गया है। जो सत्य को दरकिनार करते हुए सिर्फ अपना और अपना स्वार्थ देखते हैं। नैनीताल पुलिस का ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार करने का निर्णय सराहनीय है। इससे कानून को हाथ में लेने वाले लोगो को एक सबक मिलेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO