हल्द्वानी : दरगाह पर अन्य झंडे लगाए जाने का वीडियो वायरल पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दरगाह के गेट पर एक अन्य झंडा लगाए जाने का वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में गंभीरता दिखाते हुए नैनीताल पुलिस अपने फेसबुक अकाउंट में प्रेस नोट जारी करते कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर हल्द्वानी/काठगोदाम क्षेत्र में काठगोदाम स्थित दरगाह में कल अज्ञात युवक द्वारा दरगाह के गेट के पास अन्य झंडा लगा दिये जाने सम्बन्धी वीडियो वायरल हो रहा है।

Ad

उक्त संबंध में तत्काल झंडे/ध्वज को हटा दिया गया है एवम पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए उक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही हैं। वही स्थानीय लोगों से नैनीताल पुलिस निवेदन करती है कि उक्त वीडियो /पोस्ट शेयर न करे। जनपद की सोशल मीडिया सेल द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा उक्त वीडियो को पोस्ट/शेयर कर लोगों को भड़काने आदि का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें