चम्पावत से उप चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी! जल्द इस्तीफा दे सकते हैं विधायक कैलाश गहतोड़ी,

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6 महीने के भीतर विधानसभा का सदस्यता ग्रहण करना है ऐसे में सीएम के उपचुनाव को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं बताया जा रहा है कि सीएम चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से ही लड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो यह बात लगभग तय हो गई है सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनाव लड़ेंगे इस पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को करना है । विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले सीएम धामी के लिए सीट छोडऩे का ऐलान किया था।
जानकारों की मानें तो चंपावत सीट मुख्यमंत्री के लिए सबसे सुरक्षित सीट है क्योंकि उनकी परंपरागत विधानसभा खटीमा से लगा हुआ क्षेत्र है। साथ ही विधानसभा के मैदानी क्षेत्र बनबसा व टनकपुर क्षेत्र में पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है।
सीएम के चम्पावत से उप चुनाव लडऩे की खबरें इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग सीएम के लिए सीट छोडऩे पर विधायक का आभार भी जता रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की घोषणा न तो सीएम ने की है और न ही विधायक ने इस बात पर मुहर लगाई है लेकिन आम जनता में चर्चाओं ने बल दे दिया है।
सूत्रों की माने तो विधायक कैलाश गहतोड़ी इसी हफ्ते इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अभी इस बात का कोई ऐलान नहीं किया है उनका कहना है कि सीएम चम्पावत सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उनका स्वागत है यहां की जनता चाहती है कि सीएम वहां से चुनाव लड़े। मुख्यमंत्री धामी के चंपावत दौरे के बाद से ही कयास लगाए जाने लगे जाने लगे हैं की धामी चंपावत से चुनाव लड़ सकते हैं।
सोशल मीडिया में भी सीएम के चंपावतसे चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही है।हालांकि अभी इस बात की घोषणा न तो सीएम ने की है और न ही विधायक ने इस बात पर मुहर लगाई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार