हल्द्वानी:(VIDEO) बीच बाजार में 2 सांडो के लड़ाई बाइक कार क्षतिग्रस्त एक सांड घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं नगर के स्टेशन तिराहे पर आपस में आधा घंटे से अधिक समय तक लड़े सांडों ने यातायात बाधित कर दिया। दोनों सांडों की लड़ाई बमुश्किल खत्म हुई। इस दौरान एक कार एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और दो ठेंलों का सामान भी सड़क में गिर गया जिससे उनको भारी नुकसान हुआ है।

Ad

नगर क्षेत्र में इन दिनों आवारा जानवरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है। मंगलवार की शाम स्टेशन चौराहे पर दो सांड आपस में लड़ गए। जिनकी लड़ाई आधे घंटे से भी अधिक समय तक चलती रही। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में यातायात अव्यवस्थित हो गया कुछ देर तो रंग रंग कर गाड़ियां चली परंतु जब दोनों सांड अत्यधिक उग्र हो उठे तो यातायात दोनों तरफ थम गया आसपास के दुकानदारों ने सांडों पर पानी डाला तथा डंडों और पत्थरों से प्रहार किया परंतु इसके बावजूद सांड मानने को तैयार नहीं थे अंततः एक सांड ने जब दूसरे को सड़क पर गिरा कर ताबड़तोड़ सिंह से प्रहार किए और जमीन में पड़ा सांड तड़पने लगा तब जाकर उक्त लड़ाई खत्म हुई।

इस दौरान दो ठेले वालों का भारी नुकसान हो गया तथा एक मोटरसाइकिल और एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह लड़ाई देखने के लिए आसपास राहगीर भारी संख्या में एकत्र हो गए और कई लोग उक्त लड़ाई का वीडियो भी अपने मोबाइल में उतारने लगे एक समय तो ऐसा आया जब मोबाइल में वीडियो बना रहे एक युवक की तरफ ही लड़ते हुए सांड दौड़ने लगे। तो वीडियो बना रहे युवक ने भागकर बमुश्किल जान बचाई।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें