हल्द्वानी: बैंक ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री का मकान की सील

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :बैंक का लोन नहीं चुकाने पर नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक ने मंगलवार को पूर्व दर्जाधारी के घर पर सरकारी ताला लगा दिया।

Ad

पूर्व दर्जाधारी को बैंक के करीब 18 लाख 40 हजार रुपये चुकाने थे।कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। घर में रहने वाले परिजनों को बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गौजाजाली निवासी पूर्व दर्जाधारी ने नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक से करीब 10 साल पहले लोन लिया था लेकिन उन्होंने नियमित किस्तों का भुगतान नहीं किया। वर्तमान समय में उन्हें बैंक के 18 लाख 40 हजार रुपये चुकाने थे।


लोन चुकता करने के लिए बैंक की ओर से कई बार नोटिस भी दिए गए, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। पुलिस और बैंक के अधिकारी पूर्व मंत्री का गौजाजाली स्थित आवास पर पहुंचेइस दौरान वहां पर मौजूद पूर्व मंत्री की पत्नी, बेटे और एक बेटी ने टीम का विरोध कि लेकिन पुलिस के आगे उनकी नहीं चल पाई और बैंक ने मकान सील कर दिया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें