हल्द्वानी :गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे चार के फूटे सर
हल्द्वानी: गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मामला मारपीट तक पहुंच गया और एक दूसरे के सिर फोड़ डाले। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौपी है और कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल हुआ यह कि तस्दुक हुसैन निवासी गौजाजाली का भांजा अली मुस्ताफ उर्फ भूरा घर के नीचे खड़ी कार को पार्क कर रहा था। तभी पीछे से बाइक पर आ रहे सानिब ने उसकी कार में टक्कर मार दी और भूरा से गाली गलौज करने लगा और उससे मारपीट कर दी।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए हैं चार लोगों के सर फूट गया जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा
मोहल्ले वालों ने बीच बचाव कर किसी तरह से उन्हंे बचाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ बनभूलपुरा प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई होगी।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत