हल्द्वानी- बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर धमाका डीएम और पुलिस जांच में जुटे परिवार के सभी लोग सुरक्षित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरा नगर हल्द्वानी स्थित घर में देर रात करीब 12:00 बजे पर देर रात धमाका हो गया धमाका इतना जोरदार था कि घर के दरवाजों के अलावा घर की अलमारियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए हैं गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

Ad


धमाका इतना जोरदार था कि पूरा क्षेत्र दहल उठा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक टीम ने पहुंच घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धीराज सिहं गर्बयाल ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि धमाका किस चीज से हुआ है। फिलहाल जिलाध्यक्ष के आवास में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसकी जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जाएगी। देर रात जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच स्थल निरीक्षण कर जांच में जुटी हुई है अभी धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग आकाशीय बिजली मान रहे हैं लेकिन ऐसा मौसम नहीं था कि उस दौरान आकाशीय बिजली गिर सकती है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें