हल्द्वानी-टहलते कुत्ते को निगल गया विशालकाय अजगर, वीडियो देख हो जाएंगे दंग-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी वन प्रभाग के नन्धौर रेंज में 17 फीट लम्बे का अजगर रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा गया। भूपाल सिंह मेहता, वन क्षेत्राधिकारी, नन्धौर, हल्द्वानी वन प्रभाग ने कहा कि उक्त अजगर ने एकतीन साल के कुत्ते को निलग लिया था। इस वर्ष बारिश अधिक होने से सांप ज्यादा निकल रहे हैं, जिन्हे रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा जा रहा है।वन्य जीवों का समय से रैस्क्यू करने पर मानव वन्य जीव संघर्ष कम हो जाता हैं एवं मानव व वन्य जीव दोनों सुरक्षित रहते है।

Ad

दूरभाष से मिली सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरगलिया निवासी भवान दास, भवानीपुर, चोरगलिया के खेत में आज 17 फीट लम्बा अजगर पाया गया। जिसका सफलता पूर्वक रैस्क्यू किया गया।

उच्चाधिकारियों एवं प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्धौर ममता चंद से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम सांप व सभी प्रकार के वन्यजीवों का रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाता है। पर्यावरण के संरक्षण हेतु आगे भी वन्यजीवों का रैस्क्यू जारी रहेगा। रैस्क्यू करने वाली टीम में भूपाल सिंह मेहता (वन क्षेत्राधिकारी, नंधौर), मोहन लखेड़ा(वन दरोगा), सुरेश मेहरा(वन बीट अधिकारी), राहुल, राजेन्द्र जोशी( वन दरोगा) थे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें