हल्द्वानी: ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी काठगोदाम से दिल्ली जैसलमेर को जाने वाली ट्रेन अब नहीं रद्द, रेलवे ने आदेश दिया वापस,

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल से दिल्ली और राजस्थान को जाने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कोहरे के चलते रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक काठगोदाम दिल्ली जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया था जिसे रेलवे प्रशासन ने अब वापस ले लिया है ट्रेन अब पूर्व की भांति अपने निर्धारित समय से चलती रहेगी।

गौरतलब है कि काठगोदाम से दिल्ली जैसलमेर को जाने वाली एकमात्र ट्रेन थी जो साल के 12 महीने ट्रेन यात्रियों से खचाखच भर कर चलती है और इस ट्रेन से रेलवे को सबसे ज्यादा राजस्व की प्राप्ति होती है, ट्रेन के रद्द नहीं होने से जहां यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा तो वही रेलवे को भी राजस्व की अच्छी आमदनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत

गौरतलब है कि रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को कोहरे के चलते 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द कर दिया था ऐसे में रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम से दिल्ली-जैसलमेर को चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस के रद्द करने के आदेश को वापस ले लिया है. काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया है कि रेलवे प्रशासन ने ट्रेन रद्द के आदेश को वापस ले लिया है. अब ट्रेन पूर्व की भांति अपने समय से काठगोदाम से चलेगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें