हल्द्वानी: ऑपरेशन नार्को स्ट्राइक में बड़ी कार्रवाई, भाद्री मात्रा में नशे के इंजेक्शन और स्मैक बरामद

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन नार्को स्ट्राइक के तहत हल्द्वानी के बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लाइन नंबर 18 से 49 नशीले इंजेक्शन और सिरिंज के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, तो वही गांधीनगर से एक स्मैक तस्कर को भी पुलिस ने 9 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

Ad

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि नशे वो पिछले काफी दिनों से नशे का कारोबार कर रहे हैं, इंजेक्शन स्मैक को उधम सिंह नगर से खरीद कर हल्द्वानी में सप्लाई करते हैं। यही नहीं पकड़ा गया सलमान लोगों को इंजेक्शन के माध्यम से नशे का डोज भी देने का काम करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें