हल्द्वानी: महिला को सोते हुए कमरे से उठा ले गया गुलदार हुई मौत, ग्रामीणों में दहशत
वन प्रभाग के मनोरा रेंज में भुजियाघाट गांव पड़ता है। रेंजर मुकुल शर्मा के अनुसार शनिवार की रात साढ़े 10 बजे मोरा गांव निवासी पुष्पा देवी घर से बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जबड़े में दाबकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग बाहर आए और हो हल्ला किया।
गुलदार ने भूजियाघाट के पास एक महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में महिला को एसटीएच लाया गया।
डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज क्षेत्र में भुजियाघाट के पास मोरा गांव निवासी पुष्पा देवी (74) पर शनिवार रात साढ़े 10.30 बजे बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जबड़े में दाबकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और हो हल्ला किया। गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया।
गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। देर रात महिला को एसटीएच लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। इधर, हल्द्वानी में शव के पोस्टमार्टम किया गया। भीमताल ब्लॉक के प्रशासक डाॅ. हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि इस क्षेत्र में वन्य जीवों के हमले से पिछले कुछ समय में चार लोगों की जान चली गई। भीमताल ब्लॉक में गुलदार और बाघ के हमले में एक दर्जन से अधिक मौत हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती