हल्द्वानी:चोरों के हौसले बुलंद,दुकान में घुसकर मोबाइल नगदी और गैस सिलेंडर लेकर हुए फरार घटना सीसीटीवी में कैद-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चोरों के हौसले बुलंद है. चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े दुकान में घुसकर मोबाइल नगदी और गैस सिलेंडर चोरी करके ले गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है लोगों ने चोरी के खुलासा की मांग की है.

Ad


स्थानीय लोगों के मुताबिक बिंदुखत्ता के शांतिनगर टूटीपुलिया क्षेत्र में विगत एक साल से हो रही दिनदहाड़े चोरी की वारदातें और उनमें किसी का भी अभी तक खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों ने ग्राम सभा अध्यक्ष उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में बिंदुखत्ता चौकी पर पहुंचकर अपना आक्रोश जताया और शीघ्र ही इन चोरी की वारदातों का खुलासा करने एवं क्षेत्र में बाहर से आकर व्यापार, फेरी करने वाले और राजमिस्त्री,मजदूरों एवं संदिग्ध घूमने वाले व्यक्तियों का सत्यापन कराए जाने के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा.


ग्रामीणों का कहना है कि कर ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं 11 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 9 बजे एमके मेगा मार्ट शान्तिनगर के साथ लगी फास्ट फूड की दुकान खुली ही थी दुकानदार साफ सफाई करके अपनी दुकान का सामान लेने मार्ट में गया था तभी दक्षिण दिशा से एक सफेद टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल में सवार दो युवक आए और थोड़ा आगे जाकर बाइक वापस मोड़ कर फास्ट फूड की दुकान पर रुक गए . पीछे बैठा युवक उतरा तेजी से दुकान के अंदर जाकर चार्जिंग पर लगा मोबाइल, पांच हजार रुपए नगद और पूरा भरा हुआ गैस सिलेंडर उठाकर लाया और बाइक पर बैठ कर दोनों वहां से तेजी से निकल गए. सीसीटीवी फुटेज देखकर पता चला कि वो शान्तिपुरी नं 2 मेन बाजार से होते हुए किच्छा की ओर को निकल गए. मोबाइल की लोकेशन सर्च करने पर शाम को उसकी लोकेशन सितारगंज बताई गई, उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है.


ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह से मांग की है कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने एवं उनके द्वारा क्षेत्र में बढ़ते शराब स्मैक भांग के नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ ही उनके वाहनों की जांच सुनिश्चित करें.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें