हल्द्वानी : सेना में तैनात जवान की पत्नी ने फांसी पर लटक कर दी जान इसी साल किया था प्रेम विवाह

हल्द्वा: शहर के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत जगदंबा नगर में किराए के मकान में रह रही फौजी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
बताया जा रहा है कि मृतक का इसी साल भारतीय सेना में तैनात जवान से प्रेम विवाह किया था । पुलिस को मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय दिव्या मौर्य इसी साल जून में दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर निवासी भारतीय सेना में तैनात राकेश कुमार से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद दोनों जगदंबा नगर में किराए का मकान लेकर रहने लगे। पति दिव्या को किराए के मकान में रखकर ड्यूटी में चला गया था ।
दिव्या के साथ शक्तिफार्म निवासी एक लड़की रहती थी बताया जा रहा है कि बुधवार रात दिव्या के साथ रहने वाली लड़की अपने दोस्त के घर चली गई थी जहां बुधवार को जब घर लौटी तो दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो देखा कि दिव्या फांसी पर लटकी हुई थी। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार