फोन से पत्नी से बात करते-करते मैजिक चालक फंदे से लटक कर दी जान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैम्प में मैजिक चालक अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करते-करते दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
35 वर्षीय विनेन्द्र कुमार सिंह मूल निवासी सिमरा बोरीपुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली संजय नगर खेड़ा थाना ट्रांजिट कैम्प में रह कर रुद्रपुर से हल्द्वानी के बीच मैजिक वाहन चलाता था। 3 दिन पहले उसकी पत्नी पिंकी अपने बच्चों के साथ गांव गई थी। देर रात विनय ने कमरे में फांसी लगा दी इस दौरान वह पत्नी से बातें करता रहा और फंदे से लटककर जान दे दी।पत्नी ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और बात करते हुए पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटक गया। पत्‍नी ने आसपास रहने वाले परिचितों को फोन किया। वे जब उसके घर पहुंचे तो देखे कि फंदे से वह लटका हुआ था। उन्‍होंने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे उतारा और जिला अस्पताल ले गए जहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें